काशीपुर। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक मां मनसा देवी शोभायात्रा का काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे कांग्रेसजन एकत्र हुए और शोभायात्रा में शामिल मां मनसा देवी के डोले पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां के जयकारे लगाते हुए विश्व शांति और समाज की खुशहाली की कामना की।

शोभायात्रा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में मां मनसा देवी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह क्षेत्र की आस्था और गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
वहीं, शोभायात्रा आयोजन समिति ने स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता के लिए महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, एडवोकेट इंदर सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदुमान, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र वाटला, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, फिरोज गांधी, विकल्प गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा, सोनू नामधारी, राशिद फारुकी, परम सिद्धू, जगदीश पनेरु, शिव कुमार, वसीम राजा, डॉ. आरिफ, हरि शर्मा और कलुआ महावीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
