Oplus_16908288
जसपुर।गढ़ीनेगी/महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आकर्षक झांकियों, डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता शीतल जोशी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ आगे बढ़ी। रास्तेभर महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, सचिन वाठला, सुरेश लोहिया, विजय मक्कड़, राजकुमार गुंबर, नरेश वाल्मीकि, रेखा तिवारी, विकास राजोरिया, सतपाल, रामपाल, विकास, आकाश, रितिक, सोनू, ब्रजपाल, वेदप्रकाश, राजेश और राजकपूर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के सफल आयोजन में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार के साथ विकास, नरेश, सतपाल, रामपाल, आकाश, विशाल, रितिक, राजेश, अर्जुन और दीपक सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
