काशीपुर। 3 March 2022 रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए के कीमती कपड़े एवं सामान जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

बता दें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज निवासी मोहित पाल नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी जिसका शोरूम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है। रोजाना की तरह देर शाम शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा शोरूम बंद कर घर चले गए थे।

कि तभी शोरूम से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसे फोन पर सूचना दी जिसके बाद उसने आकर जैसे ही शोरूम का शटर उठाया, आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
