काशीपुर। 10 नवंबर 2022 भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक मैहर समेत कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को अध्यक्ष नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं तो वही काशीपुर बाजपुर गदरपुर और जसपुर विधानसभाओं को मिलाकर भाजपा संगठन में एक जिला बनाया गया है। जिसमें गदरपुर निवासी गुंजन सुखीजा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

काशीपुर रामनगर रोड स्थित रामलीला प्रतीक्षा गृह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का कार्य ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उनसे उम्मीद जताई है कि वह पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन को और भी प्रभावशाली बनाएंगे।

इस मौके पर पत्रकार वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है। उस पर वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे साथ ही अति शीघ्र ही कार्यकारणी का गठन करते हुए कार्यकारिणी के नामावली सूची प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करेंगे। इस मौके पर स्वागत करने वालों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीमा चौहान, गिरीश तिवारी, राज दीपिका मधुर, मंजू यादव, अर्जुन पाल, मोहन बिष्ट, इंतजार हुसैन, रवि पाल, कुलवंत सिंह चड्डा, बबलू चौधरी, लविश अरोरा, के साथ ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
