काशीपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 95 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक देवेंद्र मेहता व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पोस्टमार्टम हाउस कब्रिस्तान के पास, काली बस्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कूटी (संख्या UK06 Y-4156) को रोका गया। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में 95 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त फरीद खां उर्फ बाबू (उम्र लगभग 26 वर्ष), निवासी मझरा अंसार मेडिकल के पास, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 139/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
👮♂️ पुलिस टीम
- उ0नि0 देवेंद्र सिंह मेहता
- उ0नि0 देवेंद्र सिंह सामंत
- का0 1058 मनोज जोशी
- का0 749 सचिन कुमार
📦 बरामदगी
- 95 ग्राम अवैध चरस (प्लास्टिक पन्नी में)
काशीपुर पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
