काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का त्याग, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि लोकमाता के आदर्श आज भी समाज को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

रविवार को महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या-14 टांडा उज्जैन स्थित बूथ संख्या-108 पर पूर्व पार्षद मनोज बाली के आवास पर क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, पार्षद प्रिंस बाली, पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी, अनुज मेहरोत्रा, मंडल मंत्री जितेंद्र सिंह, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक, राजीव खरबंदा, संजय भाटिया, सुनील बत्रा, सौरभ अरोरा, गौरव अरोरा, विनोद अरोरा और सिद्धांत चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके उपरांत महापौर दीपक बाली ने पाल सभा समिति काशीपुर द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती समारोह में सहभागिता की। उन्होंने लोकमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रवि पाल, पाल सभा के अध्यक्ष अमर पाल, देशवीर पाल, महेश पाल, मुकुल पाल, कुंदन सिंह, संजीव पाल, सुभाष पाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
