oplus_0
काशीपुर। 2 जून 2026 जसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में आयोजित खुली बैठक विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा का प्रमुख मंच बनी। बैठक में ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण, जल निकासी, नाली निर्माण तथा राशन कार्ड जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र में लगभग 200 विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर पांच वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं तथा सात नई सड़कों का निर्माण कराया गया है।
ताहिर चौधरी ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं से लगभग 60 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराया गया है। इन लाभार्थियों को अब सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि खुली बैठक का उद्देश्य आगामी एक वर्ष की विकास कार्ययोजना तैयार करना है। ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है, जिनके आधार पर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा ग्राम पंचायत की मुख्य सड़क का रहा, जो पिछले लगभग 20 वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए इसके निर्माण के लिए जिला अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में बाधा बनी इस सड़क का निर्माण जल्द कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वही ग्रामीण, शमशाद चौधरी, मासूम चौधरी, ने कहा कि ग्राम प्रधान की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि प्रधान हो तो ताहिर चौधरी जैसा हो जो बिना भेदभाव के आम जनता के कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत का काफी समय के बाद इस तरीके का विकास कार्य देखने को मिल रहा है। अधिकतर देखने को मिलता है कि ग्राम प्रधान बनने के बाद अपने कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं जो चुनाव के दौरान जनता से बातें करते हैं उनको भूल जाते हैं परंतु यहां सब कुछ अलग है ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी लगातार जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और ग्राम पंचायत का विकास कार्य कर रहे हैं।
बैठक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि ग्रामीण विकास केवल योजनाओं की घोषणा से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पारदर्शिता और समस्याओं के समयबद्ध समाधान से संभव है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत और प्रशासन मिलकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक कुमार, मासूम चौधरी, रिजवान चौधरी, रफत अली, नूरी मुजस्सिम, मोहम्मद मुस्तकीम, अनवार हुसैन, इरफान चौधरी, जियाउल हक चौधरी, मोहम्मद सईद, मुनाजिर हुसैन, शमशाद चौधरी, मेहंदी हसन ठेकेदार, हाजी जमील अहमद, मोहम्मद भूरिया, इरफान चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
