oplus_0
काशीपुर/जसपुर, 9 जून 2026। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे हैं। ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में आयोजित प्रधानमंत्री शौर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना शिविर में सहभागिता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी अपने काफिले के साथ ग्राम पंचायत बैलजूड़ी स्थित भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पहुंचे।

यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को भाजपा से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार की मंशा मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चाहती है कि मुस्लिम समाज के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। वही
भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का बैलजूड़ी आगमन कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और अल्पसंख्यक समाज भी इन योजनाओं का व्यापक लाभ उठा रहा है।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के जो कार्य हुए हैं, उनके आधार पर भाजपा एक बार फिर जनता का विश्वास जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
