oplus_0
काशीपुर, 9 जून 2026। काशीपुर, 9 जून 2026। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में प्रधानमंत्री शौर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति के तहत देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है, जबकि अन्य योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं पैदा की हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने गांव की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए एक लिखित प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को सौंपते हुए सड़क निर्माण को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की। ताहिर चौधरी ने कहा कि बसई इस्लामनगर क्षेत्र की यह सड़क गांव के विकास और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्षों से इसकी अनदेखी की जा रही है।

ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने कहा, “केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। हमारी मांग है कि बसई इस्लामनगर की मुख्य सड़क को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके निर्माण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वह इस प्रस्ताव को लोकसभा सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखेंगे तथा सड़क निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाएं लाखों परिवारों के लिए वरदान साबित हुई हैं।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बसई इस्लामनगर की मुख्य सड़क की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीणों की यह मांग पूरी तरह जायज है और सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधि इस मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के बल पर जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुफ्ती अब्दुल वहाब, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड,इंतजार हुसैन, डॉक्टर यूनुस चौधरी,शमशाद हुसैन,रिजवान हुसैन ,मोहम्मद हसन, इंतजार हुसैन, जाकिर हुसैन, अनीस अहमद, कासिम चौधरी, रोहित चौधरी, के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
