काशीपुर। 12 जून 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत मुकदमा एफआईआर संख्या 108/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम ने 12 जून 2026 को सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकांक्षा मार्वल, आदर्श नगर, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 35 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकांक्षा मार्वल, आदर्श नगर, काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 35 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह
- कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
