काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपसी विवाद और मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। आरोप है कि सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
- मन्दीप सिंह पुत्र स्व. गुरदीप सिंह निवासी रामपुरा, कुण्डेश्वरी, काशीपुर।
- विजय सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी, काशीपुर।
- प्रदीप कुमार पुत्र मुनेश कुमार निवासी गिन्नीखेड़ा, थाना आईटीआई, ऊधमसिंहनगर।
- शिवम पुत्र संतोष निवासी गिन्नीखेड़ा, थाना आईटीआई, ऊधमसिंहनगर।
काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
