काशीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को कांग्रेस का तिरंगा पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि प्रदेश का युवा बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं तथा रोजगार के सीमित अवसरों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण युवाओं में निराशा बढ़ी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए गए थे। आज का युवा अपने भविष्य और बेहतर अवसरों की उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रहा है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह ऐरी सहित शुभम चौहान, कृष्णा कुमार, शिवदत्त, अक्षय कुमार, रवि सिंह, अमित, डालचंद, रविशंकर, उदित कुमार, सुनील, आकाश, अनमोल, तरुण, गगन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शेर सिंह, करण, शिवा, केशव, लखविंदर सिंह, तरुण शर्मा, कपिल कुमार समेत दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
