रूद्रपुर, 19 फरवरी, 2025 कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ले.जन.(से.नि.) गुरमीत सिंह गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि. पंतनगर में आयोजित 17 वीं कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में शिरकत करने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार 20 फरवरी को जनपद में पधार रहे हैं।

महामहिम राज्यपाल प्रातः 8ः45 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 09ः45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे तराई भवन गेस्ट हाउस पंतनगर पहंुचेंगे। महामहिम राज्यपाल 10ः10 बजे गांधी पार्क पंतनगर वि.वि. में पहुंचकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वे तराई भवन गेस्ट हाउस पहुंचेंगे तथा 12ः00 बजे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे।महामहिम राज्यपाल अपने कार्यक्रम के उपरांत कार द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से 12ः40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
