रूद्रपुर, 30 सितम्बर 2025।काशीपुर थाना आईटीआई पुलिस ने नशे की तस्करी करते नशे की बड़ी खेप पकड़ी है थाना आईटीआई पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 163 पैकेटों में भरा 162.05 किलो गांजा बरामद कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामदगी की बाजार कीमत 45 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
???? पुलिस की बड़ी कार्रवाई – लोहियापुल पर कैन्टर पकड़ा
थाना आईटीआई प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला व उनकी टीम ने लोहियापुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान आसमानी नीले रंग का कैन्टर (UK23T-4835) रोककर तलाशी ली गई।
वाहन से 231 चावल की बोरियां और 09 बोरियों के अंदर छिपाकर रखे गए 163 पैकेट गांजा (कुल 162.05 किलो) बरामद हुए।

???? गिरफ्तार आरोपी
- विक्की, पुत्र खूब सिंह, निवासी ग्राम भतगाँव, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र 34 वर्ष।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और काशीपुर क्षेत्र के दढियाल में सप्लाई किया जाना था।
???? बरामदगी विवरण
✔️ 09 कट्टों से 163 पैकेट गांजा (162.05 किग्रा)
✔️ 231 कट्टे चावल
✔️ कैन्टर वाहन (UK23T-4835)
⚖️ कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी व तलाशी की कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई। साथ ही पूरी कार्रवाई की ई-साक्ष्य ऐप से वीडियोग्राफी भी कराई गई।
???? SSP का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा:
“मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को साकार करने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
