रिपोर्ट अली अकबर
रुद्रपुर । काशीपुर के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुंचे और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध बनाए गए काले कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं की भाजपा के तथाकथित किसानों से भिड़ंत भी हुई । बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि विधेयक बिल पास किए गए थे। जिसको लेकर देशभर के किसान कृषि विधेयक बिलों का विरोध कर आंदोलन में कर रहे हैं।

तथा आम आदमी पार्टी भी किसानों के साथ मिलकर किसान विरोधी विलो का जमकर विरोध कर रही हैं। इस अवसर पर आप नेता दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से देश के किसानों के साथ खड़ी हुई है। और केंद्र की भाजपा सरकार को अपने काले कानूनों को वापस लेना ही होगा । श्री वाली के साथ आप कार्यकर्ता और रैली प्रभारी विक्की सौदा, जिला प्रभारी अमिताभ सक्सेना ,अमन वाली, सर्वेश वाली, अजयवीर, प्रवीण कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रुद्रपुर गए हुए हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
