Oplus_16908288
काशीपुर, 7 जून 2026। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में एक शादीशुदा महिला से कथित प्रेम संबंधों के चलते उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक शादीशुदा युवक तड़के महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। ग्रामीणों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार महमूदपुर निवासी एक महिला अपने पति के साथ मिस्सरवाला में किराए के मकान में रह रही है। आरोप है कि बैलजूड़ी ग्राम पंचायत निवासी एक शादीशुदा युवक लंबे समय से महिला के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि युवक विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। ग्रामीणों का दावा है कि युवक पहले भी प्रेम संबंधों को लेकर चर्चाओं में रह चुका है।

सूत्रों के मुताबिक युवक दो दिन पहले भी महिला से मिलने मिस्सरवाला पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों को भनक लगने पर वह वहां से निकल गया था। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब चार बजे वह दोबारा महिला के घर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को मंडी चौकी में बैठाकर पूछताछ की। इस बीच युवक की पत्नी भी चौकी पहुंच गई, जिससे विवाद और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को तलाक देकर उक्त महिला से विवाह करने की बात कह रहा है।
घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय जरूर बना दिया है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की पिटाई करना या कानून को अपने हाथ में लेना भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: समाचार में वर्णित कुछ तथ्य स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
