काशीपुर, 20 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता, नगर निगम काशीपुर के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राशिद फारुकी का जन्मदिन रविवार को ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी के आवास पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर राशिद फारुकी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। सभी ने राशिद फारुकी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना करते हुए उनके लिए दुआ की।

इस अवसर पर राशिद फारुकी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “बसई इस्लामनगर की जनता, ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी और सभी साथियों ने जिस आत्मीयता, सम्मान और स्नेह के साथ मेरा जन्मदिन मनाया, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से उनका शुक्रगुजार हूं।

यह सम्मान मेरे लिए किसी उपहार से कम नहीं है। जनता का यह प्यार मुझे समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आज मुझे लगभग 150 बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला, जो मेरे जीवन के सबसे यादगार और भावुक क्षणों में से एक रहेगा। बच्चों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”

वहीं ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने राशिद फारुकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राशिद फारुकी हमारे बड़े भाई होने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि हैं। वह हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हैं और उनके समाधान के लिए संघर्ष करते रहते हैं। उनके जन्मदिन पर हम सभी ने उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए दुआ की है। अल्लाह उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे और वह इसी तरह समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा करते रहें।”
कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राशिद फारुकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।इस मौके पर ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी, मासूम चौधरी, रिजवान चौधरी, यासीन ठेकेदार, कलुआ, पप्पू चौधरी, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
