काशीपुर। ग्राम पंचायत सर्वारखेड़ा में महिलाओं और बच्चों के लिए डिजाइनिंग कपड़ों की सिलाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एएफ डिजाइनर सलामी बुटीक का शुभारंभ किया गया। बुटीक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। बुटीक का संचालन अन्नू सलामी द्वारा किया जा रहा है।

बुटीक की प्रबंधक अन्नू सलामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शहर की ओर जाने की जरूरत न पड़े, इसी उद्देश्य से बुटीक में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग परिधानों की सिलाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार कपड़ों की डिजाइन तैयार कर सिलाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मैरेज वियर, किड्स वियर, पार्टी वियर सहित महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई उचित दरों पर की जाएगी।
महिलाओं और बच्चों के लिए डिजाइनिंग कपड़ों की सिलाई की सुविधा, ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार होंगे परिधान

उन्होंने कहा कि बुटीक में ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता दी जाएगी और शहर के मुकाबले किफायती दरों पर बेहतर डिजाइन एवं सिलाई उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।

बेटी के आत्मनिर्भर बनने पर पिता ने जताई खुशी
अन्नू सलामी के पिता शकील अहमद ने बेटी द्वारा अपना बुटीक शुरू किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उनकी बेटी ने अपने पैरों पर खड़े होकर नया काम शुरू किया है, जिससे उन्हें और पूरे परिवार को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्नू ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र से आने वाली महिलाओं के लिए भी बेहतर डिजाइनिंग कपड़े तैयार कर परिवार का नाम रोशन करेंगी और आत्मनिर्भर बनकर अपना भविष्य संवारेंगी।

वहीं उनकी माता खातून ने भी बेटी के नए कारोबार की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि अन्नू महिलाओं और बच्चों के लिए डिजाइनिंग कपड़ों की सिलाई कर अपनी पहचान बनाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

बड़ी बहन ने की सराहना
अन्नू की बड़ी बहन रिजा ने भी उनकी मेहनत और हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि बहन ने अपना बुटीक शुरू किया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं से सलामी बुटीक पर एक बार कपड़े सिलवाने का अवसर देने की अपील की। उनका कहना है कि अन्नू डिजाइनिंग और सिलाई के काम में दक्ष हैं तथा ग्राहकों की पसंद के अनुरूप परिधान तैयार करने का प्रयास करेंगी।
बुटीक का पता: पी.आर. जूनियर हाई स्कूल के पास, रजा किराना स्टोर के निकट, सर्वारखेड़ा, काशीपुर।
मोबाइल: 6395612919
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
