रिपोर्ट अली अकबर
देहरादून /काशीपुर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता श्री वाली के स्वागत को लेकर उनका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दीपक वाली को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली की पार्टी के प्रति निष्ठा ,ईमानदारी ,और दूरदर्शी राजनीतिक सोच को देखते हुए पार्टी ने आज उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। और उनके कुशल स्वस्थ प्रसन्न एवं दीर्घायु वसफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए अपेक्षा की है। कि श्री बाली के नेतृत्व में पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करते हुए उत्तराखंड की महान जनता की सेवा करने में कामयाब होगी। और जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ था। उन सपनों को साकार करने में मददगार होगी। पार्टी ने यह भी अपेक्षा की है। कि श्री बाली पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में देवभूमि में भी दिल्ली के विकास का मॉडल को स्थापित करने हेतु आम आदमी पार्टी के लक्ष्य का परचम लहराने में मददगार सिद्ध होंगे!

श्री बाली को आम आदमी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने देहरादून में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर सह प्रभारी राजीव चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजिया बेग ,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत आदि मौजूद थे !इन सभी ने श्री बाली कि इस नियुक्ति पर अत्यंत प्रशंसा जताई।
अपनी इस नियुक्ति पर श्री बाली ने पार्टी का आभार जताया और विश्वास जताया कि जिन भावनाओं और विश्वास को लेकर पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस विश्वास पर पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे !श्री बाली आज 6 जनवरी की देर रात तक काशीपुर पहुंच जाएंगे और वह कल 7 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रातः 10 बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे! श्री बाली ने अपनी इस नियुक्ति पर काशीपुर क्षेत्र की महान जनता और मीडिया द्वारा दिए गए अपार सहयोग और स्नेह के लिए भी धन्यवाद दिया है!


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
