काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। स्थानीय ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया और सुभाष पाल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने, आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव मजबूत करने में पंडित जवाहरलाल नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश के निर्माण में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान की जानकारी भी साझा की। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर प्रदेशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चला रही है। पार्टी का उद्देश्य इस मुद्दे पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अलका पाल के अनुसार, 15 नवंबर तक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इससे जोड़ा जाएगा, जबकि 30 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजागरण और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्रा, कुलदीप एरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, परम सिद्धू, सारिम सैफी, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, मीणा आर्य, टीका सिंह सैनी, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुरेंद्र बाटला, रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, इरशाद सैफी, नजमी अंसारी, रामकिशन माली, शाह आलम, एसपी सिंह, राकेश भगत, हरदासी लाल, सलीम हुसैन, मोहम्मद सैफ, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, प्रदीप जोशी, हरीश त्रिपाठी, अफसर अली, साबिर हुसैन, सलमान अली, शरद पंत, तौकीर अंसारी, इफ्तिखार छना, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल और मोहम्मद रिजवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
