जसपुर । 22 मार्च 2021 रुद्रपुर में पत्रकार भरत शाह के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस द्वारा किए गए अभियोग कि कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने रुद्रपुर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह के विरुद्ध पुलिस के द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही तथा झूठे मुकदमे की घोर निंदा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल सरकार कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के संकट की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पत्रकार एक आईने की तरह हैं जो समाज की बुराइयों को सार्वजनिक कर जनता तक पहुंचाने का कार्य निष्पक्ष रुप से करते हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
