जसपुर। 4 जून 2021 एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी आज प्रातः करीब 6:00 बजे तब लगी जब मृतक का 6 वर्षीय पुत्र पिता को जगाने कमरे में गया पिता को रस्सी पर लटका दे बच्चा चिल्ला कर रोने लगा रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घर में आकर देखा तो बच्चे का पिता पंखे में रस्सी से लटका हुआ था बता दें कि मामला कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी निवासी 32 वर्षीय

वीरेंद्र पुत्र जगत सिंह रामा कॉलोनी टंकी के पास परिवार सहित निवास करता था सुरेंदर हेड पंप गलाने का कार्य करता था आज सुबह करीब 6:00 बजे कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली 3 माह पूर्व मृतक की पत्नी ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। एक पुत्र और दो पुत्रियों के साथ रहता था। वीरेंद्र की मृत्यु के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं बच्चों की रेख देख का जिम्मा अब वीरेंद्र के भाइयों के कंधों पर आ गया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
