जसपुर 7 जून 2021 आम आदमी पार्टी के हर गांव हर शहर करोना वायरस मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर टीमों का गठन किया गया साथ ही कार्यक्रम में विधानसभा की मुख्य विंग सहित विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की । इस दौरान कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कोरोनावायरस से संबंधित स्वास्थ्य किट वितरण करने तथा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा आम आदमी पार्टी के डॉक्टर से मुफ्त में चिकित्सा परामर्श लेने के संबंध में भी कार्यकर्ताओं से वार्तालाप की गई।

बता दें कि जिला अध्यक्ष मुकेश चावला की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अभिताभ सक्सैना ने मौ० अकरम को नगर अध्यक्ष, अवतार सिंह सोहल को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, प्रिंस चौहान को विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा , योगेन्द्र सिंह को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी आशीष कुमार को सौंपी गयी।
मौ० फुरकान युवा मोर्चा के विधानसभा उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त हुए ।
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल एवं सरदार सूबा सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी एवं कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया । हर गांव हर शहर कोरोना मुक्त अभियान के तहत जसपुर विधानसभा में टीम नियुक्त कर उनको संबंधित किट सौंपकर की गई शुरुआत

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ‘हर गांव हर शहर कोरोना मुक्त’ की शुरूआत भी आज टीम नियुक्ति एवं उनको संबंधित किट सौंपकर की गयी ।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा० युनूस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरे समर्पित भाव के साथ पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा गांव गांव नगर नगर टीमें बनाई गई हैं। तीनों का कार्य यह रहेगा कि वह हर घर जाएंगे और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे बुखार चेक करेंगे अगर किसी को बुखार से संबंधित कोई परेशानी है या ऑक्सीजन लेवल गिरा हुआ है तो उसको स्वास्थ्य किट दी जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी का ऑक्सीजन लेवल गिरा हुआ पाया जाता है। तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था हुई आम आदमी पार्टी की तरफ से कराई जाएगी और अस्पताल में मरीज का इलाज ही मुफ्त कराया जाएगा।
इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी मलकीत सिंह,देवेन्दर सिंह, नरेश सागर,शादाब कमाल, शाहरूख चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

आम आदमी पार्टी के द्वारा पूरे उत्तराखंड में चलाया गया हर गांव हर शहर में कोरोना मुक्त कार्यक्रम के तहत टीम को नियुक्त कर उनको संबंधित किट सौंपकर की गयी । इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा० युनूस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरे समर्पित भाव के साथ पूरा करने की अपील की ।

डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बताया कि नियुक्त टीम द्वारा हर गांव हर शहर में जाकर ऑक्सीजन और टेंपरेचर नापने का काम करेगी! अगर जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति का टेंपरेचर ज्यादा या ऑक्सीजन लेवल कम होता है! तो डॉक्टर द्वारा प्रमाणित दवाई की किट भी दी जाएगी साथ ही सरकार द्वारा पार्टी द्वारा प्रमाणित डॉक्टर का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है जिसमें हर कोई व्यक्ति फोन करके दवाई के लिए परामर्श ले सकता है इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी मलकीत सिंह,देवेन्दर सिंह, नरेश सागर,शादाब कमाल, शाहरूख चौधरी आदि उपस्थित रहे ।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
