जसपुर। 17 अगस्त 2021 आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज देहरादून कुछ और नई घोषणाएं करने को लेकर आ रहे हैं। जिसको लेकर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी तादाद में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता देहरादून के लिए रवाना हुए। बता दें कि अगले वर्ष होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यही वजह है कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लगातार दौरे कर रहे हैं।मंगलवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंच रहे हैं। वही पूरे प्रदेश से आप कार्यकर्ताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला जारी है।

बात करें जसपुर की तो यहां से आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के रूप में प्रातः 6:00 बजे देहरादून रवाना हुए अपनी देहरादून यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि आप संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दौरे को लेकर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

कार्यकर्ताओं में केजरीवाल जी के दौरे को लेकर काफी जोश है आप नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी का दावा किया कि उत्तराखंड में इस बार जनता दोनों पार्टियों के जुमलों में न फंस कर आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन दे रही है।उन्होंने कहा कि अपने एक दिन के दौरे पर अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड की जनता से एक और बड़ी घोषणा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से दी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
