जसपुर। 1 जनवरी 2022 आम आदमी पार्टी के कार्यालय का दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने फीता काटकर किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ करीब 121 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बता दें कि आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने नूरी मस्जिद के निकट आम आदमी पार्टी का कार्यालय खोला है।
44 विधानसभा प्रभारी जो बनाए गए हैं। वही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हैं। बाकी 22 प्रत्याशियों की लिस्ट आचार संहिता लगने के 2 दिन के बाद जारी होगी : दिनेश मोहनिया

कार्यालय का शुभारंभ दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक एवं उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने फीता काटकर किया उसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी साबिर हुसैन तथा डॉक्टर शिवेंद्र जसपुर विधानसभा प्रभारी तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनीष कुमार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में वीरेंद्र सिंह, राम किशोर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनोज, जाहिद प्रधान, इसरार हुसैन, खुर्शीद, मेहंदी हसन, साकिर हुसैन, मेहंदी हसन, निसार हुसैन, साकिर हुसैन,

साबिर हुसैन, पवन कुमार, जसवंत सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, हेमराज सिंह ,बबलू, दिनेश, सुनील कुमार ,तारा सिंह ,प्रतिराम-राम ,धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र, रवि कुमार, वेदपाल, हरकेश सिंह, भूरे शाह ,चंद्र पाल, प्रधान शीशपाल, डॉक्टर फारुख ,वीरेंद्र कुमार ,राम गोपाल सिंह, हरि सिंह, विजय सिंह, बुध सिंह ,राजीव सिंह, जसपाल सिंह, कलुआ सिंह, धर्मपाल सिंह, अर्जुन सिंह, सोमपाल सिंह, नरेश सिंह, राम कुमार सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, विजय सिंह, हेमचंद्र ,अर्जुन सिंह ,मनोज कुमार ,जसपाल सिंह, आकाश कुमार, प्रीतम सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, शिव सिंह, वेद प्रकाश, गज राम,समेत करीब 121 बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी बेरोजगारों को हर माह ₹5000 दिए जाएंगे उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर की आयु की महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा : दिनेश मोहनिया

इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है। और जनता भी आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है। क्योंकि जनता के पास और कोई विकल्प नहीं है। प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों से त्रस्त हो चुकी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में करीब 44 सीटों पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। शेष 26 सीटों पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के 2 दिन के अंदर ही बाकी विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 44 विधानसभा प्रभारी जो बनाए गए हैं।वही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन उत्तराखंड में मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन बड़ी तादाद में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जसपुर में भी आज करीब सैकड़ों लोगों ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा विकास कार्य किए गए हैं। उसी तरह से उत्तराखंड के भी कायापलट की जाएगी उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड के स्कूलों की दुर्दशा देखकर बड़ा दुख होता है। यही नहीं उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालय भी खस्ता हालात में है अस्पतालों में डॉक्टरों की पूर्ति ना होना उत्तराखंड की भाजपा सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लहर है। और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में कुलदीप सिंह योगेंद्र सिंह,वसीम अकरम,हरदीप सिंह, सतनाम सिंह,शाहरुख चौधरी, रमन सिंह, डंपी सिंह, वसीम सिद्दीकी, आशिक चौधरी, शाहरुख चौधरी ,सैयद इमरान अली चिश्ती, फरहान सिद्दीकी,मोहम्मद अकरम, मलिक वाजिद मलिक, शादाब कमाल, नौशाद अली,शाहिद सलमानी, परवीन जहां, हनीफा अंसारी, फैसल रहमान चौधरी, सलमान गोल्डी, दानिश चौधरी, जावेद प्रधान, इरशाद प्रधान, फखरुद्दीन प्रधान, इरशाद प्रधान, प्रधान तस्लीम पूर्व प्रधान, मोहम्मद जमील, मोहम्मद रफीक, आसिफ चौधरी, आसिफ प्रधान, फुरकान चौधरी, आदि तमाम बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।










सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
