जसपुर। 10 जनवरी 2022 क्या आप जानते हैं ऐसे नेता के बारे में जो सरल स्वभाव और अच्छे व्यक्तित्व से पहचाना जाता है। जो लंबे समय से एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ होने के साथ ही आमजन से भी जमीनी स्तर पर जुड़ा हुआ है। और दूसरों के काम के लिए हर समय हर वक्त तैयार रहता है। आज के दौर में जहां लोग अपना काम करते हुए कतराते हैं ऐसे में दूसरे का काम करना और किसी से करवाना अपने आप में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। नेता काम काम करते हैं और वादे ज्यादा करते हैं परंतु यह नेता ऐसे हैं जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं।

जी हां हम आपको आज ऐसे ही व्यक्ति से रूबरू कराएंगे जिसके बारे में आप यह सब जानकर हैरान होंगे कि क्या आज के दौर में भी ऐसा कोई नेता है। अगर ऐसे ही व्यक्ति को क्षेत्र का विधायक बनाया जाए तो हकीकत में क्षेत्र की कायापलट होना संभव है। हम जिस नेता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वह आज जसपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी है जी हां हम आपसे डॉक्टर यूनुस चौधरी के बारे में ही बातचीत कर रहे थे डॉक्टर यूनुस चौधरी पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता की जन समस्याओं को लेकर हर समय क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। वह किसी की छोटी समस्या हो या बड़ी समस्या हर किसी के साथ एक फोन पर ही उसका काम करने के लिए निस्वार्थ तैयार हो जाते हैं। जहां आज के टाइम में किसी के पास अपना काम करने का भी वक्त नहीं है। ऐसे वक्त में डॉक्टर यूनुस चौधरी दूसरों के काम को कराने को लेकर कभी उप जिला अधिकारी तो कभी डीएम तो कभी थाने तो कभी तहसील सभी स्थानों पर आम जनता के कार्यों को लेकर अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल कराकर ही दम लेते हैं। डॉक्टर यूनुस चौधरी की 30 वर्षों की मेहनत का नतीजा है जो क्षेत्रीय जनता उनके एक ही इशारे पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उनके पीछे खड़ी हो जाती है।असल में जनता डॉक्टर यूनुस चौधरी जैसे व्यक्ति को ही चाहती है जो उनकी जन समस्याओं को आसानी से दूर कर सकें। जिसके चलते आम आदमी पार्टी आज जसपुर में मजबूत नजर आ रही है। डॉक्टर यूनुस चौधरी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में जुड़े रहे और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में उनके शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर यूनुस चौधरी के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कांग्रेस उसी दिन जसपुर विधानसभा से हार गई थी जिस दिन डॉक्टर यूनुस चौधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।अब उनकी फाइट अगर किसी पार्टी से है तो वह भाजपा है जिसे उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पराजित करना है इसके लिए वह क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील कर रहे हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
