जसपुर। 20 जनवरी 2022 आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वह ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी अच्छी पैठ बनाने में जुटी हुई है। आए दिन बड़ी तादाद में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी मजबूत नजर आ रही है। जितनी तेजी से जसपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का विस्तार हुआ है। उससे पहले कभी किसी भी राजनीतिक दल ने इतनी जल्दी इतने बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सफल नहीं हो पाई है। परंतु आम आदमी पार्टी दिन-प्रतिदिन संगठन को मजबूत बनाती चली जा रही है।

इससे साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिस भी राजनीतिक दल से टक्कर होगी वह सीधे आम आदमी पार्टी से ही होगी। बता दें कि आज फिर बड़ी तादाद में ग्राम शिवराजपुर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमें मेहर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह राजाराम साहब सिंह नीरज यादव जीत सिंह मनप्रीत सिंह शिवम कुमार मुकेश कुमार नरेंद्र कुमार के अलावा दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी को आश्वासन देते हुए कहा कि वह और शिवराजपुर पट्टी की प्रिय जनता आम आदमी पार्टी के साथ है।

और आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू के निशान के सामने वाले बटन को दबाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जीत आएंगे। तो वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने ग्रामीणों को और क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार उन पर और आम आदमी पार्टी पर विश्वास करके वोट दे दे। वह अगली बार आपसे वोट मांगने नहीं आएंगे अगर हम और हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार तुम्हारे लिए अच्छा कार्य करें तभी अगली बार हमें वोट देना अन्यथा हमें आप वोट मत देना क्योंकि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करने आई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली मैं आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली वासियों को सुविधाएं दे रही है। वही सुविधा ने उत्तराखंड की जनता को भी उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा दरबदर भटक रहा है रोजगार का पता नहीं है सरकारी स्कूलों की हालात बद से बदतर है ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें टूटी पड़ी है। नगर में कूड़ा डालने के लिए जगह की व्यवस्था तक आज तक मौजूदा विधायकों से नहीं कराई गई उन्होंने कहा कि जनता की जो मूलभूत समस्याएं हैं। उनका निस्तारण आज तक मौजूदा विधायकों के द्वारा नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार उन्हें झाड़ू के निशान के सामने वाला बटन दबाकर जसपुर का विधायक चुने वह विश्वास दिलाते हैं कि जसपुर के विकास में वह नया आयाम लिखेंगे जो आज तक जसपुर के विकास के लिए नहीं किया गया वह करके दिखाएंगे।इस मौके पर शादाब कमाल, ग्राम प्रधान तस्लीम अहमद, दानिश चौधरी ,मेहर सिंह, पूर्व प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, राजाराम, साहब सिंह, नीरज यादव, जीत सिंह, मनप्रीत सिंह, शिवम कुमार ,नरेंश कुमार, मुकेश कुमार, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
