जसपुर। 27 जनवरी 2022 भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने समर्थकों के साथ नगर के मुख्य बाजार में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हो गए जबकि उनके समर्थक रास्ते से ही घर लौट गए। बता दें कि भाजपा से डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना नामांकन उप जिलाधिकारी कार्यालय में दाखिल कर दिया है। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 21 वर्ष उत्तराखंड निर्माण को हुए हैं और 21 वर्षों में एक बार भी जसपुर विधानसभा से भाजपा का विधायक नहीं बना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की लहर है।

और जसपुर में भाजपा का विधायक बनना तय है उन्होंने कहा कि जनता जिस प्रकार से उन्हें अपना स्नेह और प्यार दे रही है। उससे उन्हें लग रहा है कि इस बार जसपुर विधायक भाजपा का ही बनेगा उन्होंने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 वर्षों में जसपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक ने पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र का कोई भी विकास नहीं किया उन्होंने कहा कि जनता को यहां रोडवेज बस अड्डे की आवश्यकता है। और एक स्टेडियम बच्चों के खेल के लिए बनवाना है। जिसे वह प्रमुखता के साथ बनवा एंगे उन्होंने कहा कि जो जनता की मूलभूत समस्याएं हैं। उनको वह सर्वप्रथम प्राथमिकता के साथ करेंगे उन्होंने कहा जिस प्रकार से जनता भाजपा से जुड़ी हुई है। और आए दिन लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने उत्तराखंड के विकास में नए आयाम लिखे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। और जनता का इस बार पूरा समर्थन है और जसपुर में भाजपा का विधायक बनना तय है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
