काशीपुर। 23 मार्च 2026 पर्यटन की लाइफलाइन मानी जाने वाली काशीपुर- नेशनल हाईवे अपनी बदहाली पर कराह रही है, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क ने अब जनआक्रोश को जन्म दे दिया है। रोजाना हजारों लोगों और जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही झेलने वाला यह मार्ग आज हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है। हालात इतने गंभीर हैं कि अब सड़क नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है—और इसी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए चेतावनी भरा रुख अपना लिया है। सोमवार को महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि काशीपुर से रामनगर तक का यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल बना हुआ है, जिससे आम जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क विश्व प्रसिद्ध सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ती है, जिसके कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की खराब हालत के चलते दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है और यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क व्यवस्था के कारण उत्तराखंड की छवि बाहरी पर्यटकों के बीच प्रभावित हो रही है, जो राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके और पर्यटन गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे व्यापक जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल का बयान:
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने काशीपुर से को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे सड़क की बदहाल स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सड़क आज जनता की परेशानी और सरकार की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, वहीं जाने वाले देश-विदेश के पर्यटक भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों का सफर खतरे से खाली नहीं है। “महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को कोई चिंता नहीं है,” उन्होंने नाराजगी जताई।
अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए, अन्यथा कांग्रेस आमजन के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदेश सचिव अरुण चौहान का बयान:
कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने काशीपुर से को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे सड़क की जर्जर स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह मार्ग आज विकास नहीं, बल्कि बदहाली की पहचान बन चुका है।

उन्होंने कहा कि जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल तक जाने वाली सड़क का यह हाल होना सरकार की नाकामी को साफ दर्शाता है। “आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग पूरी तरह से आंख मूंदे बैठे हैं,” उन्होंने तीखा हमला बोला।
अरुण चौहान ने कहा कि यह केवल जनसुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और प्रदेश की छवि से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, अन्यथा कांग्रेस जनहित में सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा का बयान:
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने काशीपुर से को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे सड़क की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिसे सरकार ने पूरी तरह उपेक्षित छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को जोड़ने वाला यह मार्ग आज गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। “सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जनता टूटी सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है,” उन्होंने आरोप लगाया।
अनुपम शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, हरीश एडवोकेट, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, अनीस अंसारी, ब्रह्मपाल, चंद्र भूषण डोभाल, विनोद शर्मा (होंडा), रवि पपने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(विशेष टिप्पणी)
यह मामला केवल एक सड़क का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। सरकार को चाहिए कि वह इसे प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
