काशीपुर, 19 अप्रैल 2026। सर्वारखेड़ा क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, जाकिर पुत्र जफरा निवासी सर्वारखेड़ा (थाना कोतवाली कुंडा, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर) ई-रिक्शा से आज प्रात करीब 8:30 बजे ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूर्य रोशनी लिमिटेड के सामने पहुंचा, तभी कैंटर चालक ने अचानक लापरवाहीपूर्वक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही ई-रिक्शा कैंटर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सूर्या चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट व उपनिरीक्षक रवीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को वाहन से बाहर निकालकर अपने निजी वाहन से सर्वारखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
