Oplus_16908288
काशीपुर, 19 अप्रैल 2026।
सर्वारखेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा पूरे इलाके को गमगीन कर गया। एक मामूली सी लापरवाही ने न सिर्फ एक युवक की जिंदगी छीन ली, बल्कि एक पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।
सुबह करीब 8:30 बजे जाकिर अपने ई-रिक्शा से रोज़ी-रोटी की तलाश में ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूर्य रोशनी लिमिटेड के पास पहुंचा, सामने से आ रहे कैंटर चालक ने अचानक और लापरवाहीपूर्वक वाहन मोड़ दिया। अगले ही पल एक जोरदार टक्कर हुई… और सब कुछ बदल गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और जाकिर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत इतनी नाजुक थी कि एक के बाद एक अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार जब उसे लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जाकिर अब इस दुनिया में नहीं है…
लेकिन पीछे छोड़ गया है एक टूटा हुआ परिवार — पत्नी शाजिया, मासूम बेटी मन्नत, पांच बहने दो भाई जावेद 15 वर्ष नजीर 12 वर्ष और बूढ़े मां-बाप, जिनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।
रात करीब 11 बजे जब जाकिर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, तो पूरा गांव नम आंखों से उसे आखिरी विदाई देने उमड़ पड़ा। हर चेहरा यही सवाल कर रहा था —
“आखिर कब तक सड़क पर ऐसी लापरवाही यूं ही जिंदगियां छीनती रहेगी?”
👉 यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, एक चेतावनी है…
सड़क पर जल्दबाजी और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है
वाहन चलाते समय एक छोटी सी गलती, किसी परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ सकती है
🙏 अपील:
सड़क पर सावधानी बरतें, नियमों का पालन करें… क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
