Oplus_16908288
काशीपुर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अफजल और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भतीजे अनीस, इरशाद और परिवार की एक महिला सदस्य भी घायल हुईं।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में अफजल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अफजल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
⚫ एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की जान ले गया। यह घटना समाज में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
