काशीपुर 17 जून 2026 करीब दो हजार छात्राओं के भविष्य से जुड़ा काशीपुर का जीजीआईसी आज बदहाल व्यवस्था का प्रतीक बन गया है। जर्जर भवन, टूटी चारदीवारी और शिक्षकों की कमी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की है।”अलका पाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की करीब दो हजार छात्राएं इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, लेकिन विद्यालय की स्थिति किसी भी मानक पर संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि साइंस, गणित और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं विद्यालय का जनरेटर खराब पड़ा है और भवन के कई हिस्से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं।अलका पाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की करीब दो हजार छात्राएं इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, लेकिन विद्यालय की स्थिति किसी भी मानक पर संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि साइंस, गणित और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं विद्यालय का जनरेटर खराब पड़ा है और भवन के कई हिस्से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की टूटी चारदीवारी और जर्जर कक्षाएं सरकार के शिक्षा सुधार के दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। शिक्षकों और पर्याप्त कक्षाओं के अभाव में अभिभावक अपनी बेटियों को महंगे निजी विद्यालयों में दाखिला दिलाने को मजबूर हो रहे हैं।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कई बार शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग का ध्यान विद्यालय की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद इसके विस्तार और जीर्णोद्धार की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कई बार शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग का ध्यान विद्यालय की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद इसके विस्तार और जीर्णोद्धार की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।अलका पाल ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी चिंताजनक है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार लोग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से तत्काल विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा भवन के जीर्णोद्धार की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार वास्तव में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे को सार्थक बनाना चाहती है तो काशीपुर के जीजीआईसी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना होगा।उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार वास्तव में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे को सार्थक बनाना चाहती है तो काशीपुर के जीजीआईसी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना होगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
