काशीपुर। 24 जून 2026 मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के समीप ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन काशीपुर महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉर्ज के जॉन, जोनल हेड ब्रांच बैंकिंग नॉर्थ एवं ईस्ट जट्टा मिश्रा, बैंक प्रबंधक, स्थानीय व्यवसायी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में बैंकिंग संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा खुलने से काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह शाखा स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
बैंक प्रबंधक मोहम्मद बिलाल ने कहा कि”काशीपुर में ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक आधुनिक, सरल और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। बैंक ग्राहकों को बचत खाते, ऋण सुविधाएं, डिजिटल बैंकिंग, बीमा तथा अन्य वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। हम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए छोटे व्यापारियों, महिलाओं, किसानों और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। काशीपुर की जनता से हमें जो विश्वास और सहयोग मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी हैं और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास जारी रखेंगे।” — मोहम्मद बिलाल, शाखा प्रबंधक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, काशीपुर।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉर्ज के जॉन ने कहा कि बैंक का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि काशीपुर शाखा के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ विभिन्न वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।

जोनल हेड ब्रांच बैंकिंग नॉर्थ एवं ईस्ट जट्टा मिश्रा ने कहा कि काशीपुर उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र है। यहां नई शाखा की स्थापना का उद्देश्य व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल व्यवसायिक आंकड़ा पार करने वाले ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए कई आकर्षक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज दरें उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा गोल्ड लोन, एमएसएमई ऋण, कृषि ऋण, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग तथा डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
