काशीपुर। 26 जुलाई 2026 केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि.) काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से संगठन की कमान संभाल ली। रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या रीजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे औषधि व्यवसायियों और संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ उत्तराखंड (रजि.) से संबद्ध इस संगठन के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. मनकोटी ने की।
शपथ ग्रहण के बाद आयोजित आमसभा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, व्यवसायिक हितों की सुरक्षा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में संगठित रहकर ही दवा व्यवसायियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि काशीपुर में बिना वैधानिक अनुमति के संचालित मेडिकल स्टोरों को नियमों के दायरे में आना होगा। यदि इसके बावजूद अनियमितताएं जारी रहती हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से समय रहते अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की भी अपील की, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दवा व्यवसायियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – योगेश बिश्नोई
महामंत्री – राजेश बाली
उपाध्यक्ष – मनीष चावला
कोषाध्यक्ष – प्रशान्त अरोरा (बॉबी)
कार्यकारिणी सदस्य
सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल, बलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रभात अरोरा, प्रियांशु बंसल, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला, चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना, विवेक बिश्नोई, भुवनेश कुमार बिश्नोई, रईस अहमद सहित सैकड़ों औषधि विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशु बंसल ने किया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
