काशीपुर। 16 मार्च 2006
की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति, वाहन और वस्तुओं की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कुंडेश्वरी क्षेत्र में शिवालिक स्कूल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सिंह (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय छत्रपाल सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 96/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, उपनिरीक्षक कंचन पड़लिया, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह बिष्ट तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
