काशीपुर।31 मई 2026 महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देशभर में मंदिरों, कुओं, धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कराया, जिनका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है।

अलका पाल ने कहा कि मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, अयोध्या और मथुरा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विधवा महिलाओं के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष बाद भी लोकमाता द्वारा किए गए जनहित के कार्य समाज को प्रेरित कर रहे हैं और वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक पर पाल महासभा के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, अमर सिंह पाल, जगदीश पाल, राजपाल सिंह पाल, विजय चौधरी, अनिल पाल, राजकुमार पाल, मुकुल पाल, सोमपाल, उपेंद्र पाल, धीरज पाल, नारायण पाल, हेम पाल, प्रदीप पाल, महिपाल, ओम प्रकाश पाल, हेम सिंह पाल, तुलाराम पाल, राजेंद्र पाल, विजेंद्र पाल, गजेंद्र पाल, कुंवर सिंह, कुमार पाल, विनोद पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
