काशीपुर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोतवाली काशीपुर पुलिस ने रविवार को कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में चार ऐसे मकान मालिक मिले, जिन्होंने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत प्रत्येक मकान मालिक का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत आठ अन्य लोगों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी या अन्य बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।
पुलिस का कहना है कि नागरिकों का सहयोग और सतर्कता ही अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत कड़ी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
