दिल्ली। ऑल इंडिया मीडिया क्लब रजिस्टर्ड, दिल्ली के चेयरमैन एम. क्यू. मलिक ने पावन पर्व दीपावली के अवसर पर देशवासियों, पत्रकार जगत से जुड़े तमाम मीडिया कर्मियों, फार्मा लाइन के साथियों, समाजसेवियों एवं देशहित में कार्य करने वाले सभी मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अपने शुभकामना संदेश में एम. क्यू. मलिक ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि धन-वैभव, समृद्धि, आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उनकी कामना है कि यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए, लोगों के दुख-दर्द दूर हों और प्रभु सभी को स्वस्थ, खुशहाल एवं प्रेमपूर्ण जीवन प्रदान करें।

ऑल इंडिया मीडिया क्लब के चेयरमैन ने पत्रकारों, समाजसेवियों और देशहित में कार्य करने वाले साथियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति और विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा समाज में आपसी भाईचारा, मोहब्बत और एकता की भावना मजबूत हो। त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें।
पत्रकारों को दिया निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का संदेश
एम. क्यू. मलिक ने ऑल इंडिया मीडिया क्लब रजिस्टर्ड से जुड़े कलम के सभी सिपाहियों को विशेष रूप से दीपावली की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं, जिनकी कलम में जनसमस्याओं को आवाज देने, व्यवस्था को आईना दिखाने और समाज को सही दिशा प्रदान करने की ताकत होती है।
उन्होंने मीडिया कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें। किसी भी दबाव, प्रलोभन अथवा व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सच्चाई को सामने लाना ही पत्रकारिता की असली पहचान है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे सभी साथियों के जज्बे और प्रतिबद्धता को सलाम किया।
अंत में एम. क्यू. मलिक ने कहा कि दीपावली का प्रकाश हमारे जीवन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र में भी नई उम्मीदों का संचार करे। सभी के घरों में खुशहाली आए, परिवारों में प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारा सदैव मजबूत रहे। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव और खुशियों के साथ मनाने की अपील की।
वासु (उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष) असद खान ने भी दी दीपावली की शुभकामनाएं

वासु के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष असद खान ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ साझा करें और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। उन्होंने पत्रकारों से भी जनहित, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपनी कलम की ताकत से समाज की आवाज बुलंद करते रहने का आह्वान किया।
























सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
