काशीपुर। 5 मई 2006 काशीपुर में रिश्तों के कत्ल की इस सनसनीखेज कहानी में अब एक और बड़ा खुलासा जुड़ गया है। पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश के बाद नहर में फेंके गए कुलवंत सिंह के शव को आखिरकार पुलिस और SDRF की टीम ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 मई को जसपुर क्षेत्र स्थित बड़ी नहर में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान कुलवंत सिंह का शव बरामद हुआ। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली, जिसके बाद पूरे मामले की तस्वीर और साफ हो गई।

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां परिवार में कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि इससे पहले ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उन्होंने मिलकर शराब में जहर मिलाकर कुलवंत की हत्या की और बाद में शव को नहर में फेंक दिया था।

इस पूरे घटनाक्रम में जहां एक ओर पुलिस की तत्परता से 36 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा हुआ, वहीं शव की बरामदगी ने इस सनसनीखेज मामले पर अंतिम मुहर लगा दी है।
👉 यह वारदात एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब रिश्तों में विश्वास टूटता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
