रुद्रपुर। 6 मई 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत 10 प्रभारी निरीक्षकों और 29 उपनिरीक्षकों (दारोगाओं) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कदम को पुलिसिंग में कसावट लाने और फील्ड स्तर पर दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

👉 इंस्पेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव
तबादला सूची के अनुसार—
- इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय को एएनटीएफ से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
- राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से हटाकर डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है।
- भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से कोतवाली गदरपुर भेजा गया है।
- संजय पाठक अब नानकमत्ता कोतवाली के नए प्रभारी होंगे।
- धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पद से हटाकर कोतवाली कुंडा की कमान सौंपी गई है।
- विक्रम सिंह राठौर को आईटीआई कोतवाली में तैनाती दी गई है।
- रवि सैनी को किच्छा कोतवाली, जबकि प्रकाश दानू को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है।
- मनोज रतूड़ी को एएनटीएफ और मंजू पाण्डेय को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में नियुक्त किया गया है।

👉 उपनिरीक्षकों में भी व्यापक फेरबदल
उपनिरीक्षकों के तबादलों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला—

- मनोज देव, चौकी प्रभारी जयनगर को प्रभारी चौकी मंडी कोतवाली कुंडा बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक अर्जुन सिंह को प्रभारी चौकी मंडी कोतवाली कुंडा से प्रभारी चौकी जयनगर नियुक्त किया गया है तथा हेमंत कठैत को चौकी प्रभारी सिडकुल पंतनगर नियुक्त किया गया है।और उप निरीक्षक पंकज कुमार को कोतवाली आईटीआई से प्रभारी चौकी रमपुरा बनाया गया है।
- उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता क्योंकि प्रभारी बांसफोड़न को चौकी प्रभारी दोराहा बाजपुर की जिम्मेदारी मिली है जबकि उप निरीक्षक मेधा शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गूलरभोज बनाया गया है, उप निरीक्षक राकेश राय को पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी मझोला खटीमा बनाया गया है। और उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी को चौकी प्रभारी दोराहा से चौकी प्रभारी शक्ति फार्म नियुक्त किया गया है।
- उप निरीक्षक हरीश प्रसाद को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी धर्मपुर जसपुर बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक कौशल भाकुनी को कटोराताल चौकी से प्रतापपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। तथा उपनिरीक्षक सौरभ भारती को प्रभारी चौकी प्रतापपुर से कोतवाली ट्रांजिस्ट कैंप रुद्रपुर नियुक्त किया गया है। तथा उप निरीक्षक पंकज मैहर को कोतवाली ट्रांजिस्टर कैंप से थाना पंतनगर नियुक्त किया गया है एवं उप निरीक्षक मीना रावत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी कटोरा ताल काशीपुर बनाया गया है।
- उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बांसफोड़न कोतवाली काशीपुर में नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक हीरा सिंह दांगी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली जसपुर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली कुंडा नियुक्त किया गया है। तथा उपनिरीक्षक सुखवंत सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर नियुक्त किया गया है।
- उपनिरीक्षक बसंत लाल टम्टा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली रुद्रपुर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक बृजभूषण गुरु रानी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली रुद्रपुर तथा उप निरीक्षक चंद्र सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली सितारगंज एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन रुद्रपुर से थाना केलाखेड़ा नियुक्त किया गया है।
- उप निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली आईटीआई भेजा गया है तथा उप निरीक्षक कै o सी o आर्य को कोतवाली रुद्रपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली खटीमा बनाया गया है। तथा उप निरीक्षक विजय सिंह को प्रभारी चौकी धरमपुर से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक ललित चौधरी को प्रभारी चौकी शक्ति फार्म से थाना केलाखेड़ा भेजा गया है।
- गणेश दत्त भट्ट चौकी प्रभारी सूर्या को चौकी प्रभारी सूत मिल जसपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक सोनू सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से सूर्या चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक इंद्र सिंह ढेला को चौकी प्रभारी सूट मिल से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है तथा उपनिरीक्षक पूर्ण रावत को थाना किला खेड़ा से कोतवाली ट्रांजिस्टर कैंप भेजा गया है तथा
👉 एसएसपी का संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 माना जा रहा है कि इस बड़े स्तर के तबादलों से जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय और प्रभावी नजर आएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
