काशीपुर/जसपुर,/गढ़ीनेगी। गढ़ी नेगी नगर पंचायत रविवार को विकास, जनसमर्थन और राजनीतिक उत्साह का केंद्र बन गई, जब महापौर दीपक बाली ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने न केवल महापौर का भव्य स्वागत किया, बल्कि उन्हें लड्डुओं से तोलकर अपना स्नेह और समर्थन भी जाहिर किया। पूरे क्षेत्र में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” और “दीपक बाली जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से गढ़ी नेगी नगर पंचायत को मिली विकास निधि से बनने वाली 8 सड़कों का शिलान्यास महापौर दीपक बाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल और वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ किया। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 92 लाख 69 हजार रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भाजपा नेता सचिन बाठला रहे, जिनके नेतृत्व में गढ़ी नेगी और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। महापौर के काफिले का जगह-जगह फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। लोगों में दीपक बाली के साथ सेल्फी लेने की ऐसी होड़ मची कि कई स्थानों पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।

महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 7 रामजीवनपुर में चार सड़कों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर गढ़ी नेगी पहुंचकर चार अन्य सड़कों का शिलान्यास किया।

विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को भी कार्यक्रम में प्रमुखता दी गई। महापौर ने समाज कल्याण विभाग की ओर से 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। लाभार्थियों में श्रीमती प्रदीप कौर, शिवचरण सिंह, हरिप्रसाद, रामवती, चंद्रावती, देवेंद्र, तारावती, राजरानी, राशीदा, ओमप्रकाश समेत कई जरूरतमंद शामिल रहे।

इस मौके पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए भाजपा को लगातार समर्थन दें।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को साकार भी करती है। जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि लोग विकास की राजनीति पर भरोसा जता रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत गढ़ी नेगी के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, अंशिका बाठला, जसपाल सिंह जस्सी, मुकेश चावला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
