काशीपुर। 26 मई 2026 आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्थानीय गौड़ सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बूथ स्तर के BLO-2 कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर जिलाध्यक्ष अलका पाल ने किया, जबकि कार्यशाला में SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलका पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और प्रशिक्षित करना है, ताकि आगामी चुनावों में संगठन मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि SIR जैसे विषय चुनावी प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल का बयान
अलका पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत और सक्रिय बनाने में जुट गया है। उन्होंने कहा कि BLO-2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को चुनावी दृष्टि से पूरी तरह तैयार करना है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है और कांग्रेस प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर रही है।

प्रदेश सचिव अरुण चौहान का बयान
अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक मजबूती पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाओं से कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया और बूथ प्रबंधन की बेहतर जानकारी मिल रही है। मजबूत बूथ संगठन के बल पर कांग्रेस आगामी चुनाव में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का बयान
हिमांशु गावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन जिले की सभी विधानसभाओं में लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारियों के लिए तैयार कर रहा है। हिमांशु गावा ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस आगामी 2027 चुनाव में जीत हासिल करेगी।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया।
कार्यशाला में हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदू मान, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, इंद्र सेठी, जितेंद्र सरस्वती, अरुण चौहान, संदीप सहगल, सुभाष पाल, परम सिद्धू, अनीस अंसारी, एडवोकेट राजेश कुमार, पार्षद फिरोज अंसारी, अब्दुल समद, विनोद मल्होत्रा, माजिद अली, मंसूर अली मंसूरी, पार्षद राशिद फारूकी, मोहम्मद आरिफ, शाह आलम, अब्दुल कादिर, जगदीश पाल, सुंदर पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र बटला, रंजना गुप्ता, ओम शर्मा, महेंद्र बेदी, इकबाल आदिब, हरदासी लाल, साबिर हुसैन, इलियास महागिर, टीका सिंह सैनी, गोपाल सैनी, हरि ओम सक्सेना, कुलदीप सिंह एरी, रियासत हुसैन, वसीम राजा, मोहम्मद शहजाद, अनिल राज, नीरज कुमार, संजय बोहरा, शिवकुमार माली, संजीव शर्मा, मीनू गुप्ता, सादिक हुसैन, अनिल कुमार शर्मा, नजमी अंसारी, पार्षद हुसैन जहां, तिलक राज शर्मा, गुल्लू महिगिर, जफर मुन्ना, मारूफ सैफी, मनोज अग्रवाल, राजू सिंह, रवि ढींगरा, सत्येंद्र पाल, धीरेंद्र कुमार, पूजा शर्मा, रेखा पाल, पंडित रामदेव शर्मा, मोहम्मद यामीन, ओम शर्मा, यथार्थ गुड़िया, इफ्तिखार चोना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
