काशीपुर। 28 मई 2026 परम पूजनीय श्री श्री 1008 आदियोगी पुरी जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद एवं एक विश्व • एक मिशन • एक मानवता के पावन सिद्धांत से प्रेरित होकर काशीपुर निवासी डॉ. दीपक ढल ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पुण्य धरा को साक्षी मानते हुए मानव सेवा, धर्मनीति, राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार हेतु अपना जीवन समर्पित करने का पवित्र संकल्प लिया।
“भारत विश्व गुरु बने” के संदेश के साथ मानव सेवा, राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार का लिया प्रण

डॉ. दीपक ढल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सत्ता और राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में धर्मनीति, जननीति और मानवनीति की स्थापना करना है, जहाँ सेवा राजनीति से ऊपर, चरित्र पद से ऊपर और राष्ट्रहित व्यक्तिगत स्वार्थ से सर्वोपरि हो।
उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल, जो ऋषियों, सिद्धों और तपस्वियों की भूमि रही है, आज अनेक सामाजिक कुरीतियों और चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनजागरण और सुधार अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. ढल ने अपने संकल्प में नशाखोरी, शराब एवं ड्रग्स माफिया, युवाओं में बढ़ते अवसाद और आत्महत्या, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक शोषण, गौ हत्या, पर्यावरण विनाश, अवैध खनन, महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति असुरक्षा, बेरोजगारी, सांस्कृतिक पतन तथा सामाजिक विभाजन जैसी समस्याओं के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने की बात कही।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमाचल को नशामुक्त बनाने, गौ सेवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं में राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा गरीब, किसान, सैनिक, मातृशक्ति और बुजुर्गों के सम्मान के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया जाएगा।
डॉ. दीपक ढल ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल, पद या सत्ता की प्राप्ति नहीं, बल्कि देवभूमि हिमाचल और भारत माता की सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब समाज धर्म से जुड़ता है तो राष्ट्र शक्तिशाली बनता है और जब सेवा साधना बन जाती है, तब ईश्वर स्वयं मार्ग प्रशस्त करते हैं।
अपने संदेश के अंत में उन्होंने प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे पीड़ितों का सहारा बन सकें, भटके हुए लोगों को सही मार्ग दिखा सकें और देवभूमि हिमाचल को पुनः शांति, संस्कृति, अध्यात्म और मानवता की भूमि बना सकें।
मुख्य संदेश
“न राजनीति… अब धर्मनीति।
न स्वार्थ… अब राष्ट्रार्थ।
न विभाजन… अब मानव कल्याण।”
॥ भारत माता की जय ॥
॥ जय देवभूमि हिमाचल ॥
॥ जय गौ माता ॥
॥ जय सनातन धर्म ॥
॥ ॐ शांति शांति शांति ॥
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
