काशीपुर। 6 जुलाई 2026राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने सामाजिक कार्यकर्ता रिज़वान अहसन को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के निर्देशन तथा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से की गई है।
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह जिम्मेदारी उन्हें मानव अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि संगठन देशभर में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिज़वान अहसन अपने अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा देने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।
राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि रिज़वान अहसन के संगठन से जुड़ने से मानव अधिकारों के संरक्षण और जनसेवा से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियां और प्रभावी होंगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार रिज़वान अहसन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) मोहम्मद नबी अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष (असम) बिलाल अली, प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) डॉ. लक्ष्मण सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड) वसीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं मोहम्मद फुरकान, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष (असम) हुसैन अली, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मालवी दुआ, प्रदेश अध्यक्ष (एससी/एसटी मोर्चा, उत्तराखंड) हेमा गौतम, प्रदेश संगठन सचिव सरफराज अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड) बॉबी बादशाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर समाज) याना खान, जिला अध्यक्ष (ऊधम सिंह नगर) मोहम्मद गयास अंसारी तथा जिला अध्यक्ष (सोनितपुर, असम) नारायण सिंह गोड सहित संगठन के पदाधिकारियों ने रिज़वान अहसन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि रिज़वान अहसन के मार्गदर्शन और अनुभव से राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत जनहित, सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों के क्षेत्र में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
