काशीपुर,4 अक्टूबर। ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर निवासी रहमत अली के मदीना शरीफ उमरा के लिए रवाना होने से पूर्व उनके निवास पर उस समय खुशनुमा माहौल बन गया, जब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. यूनुस चौधरी का फूलमालाएं पहनाकर पुरजोर इस्तकबाल किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की।
ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया पुरजोर इस्तकबाल, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गुजारिश
बताया गया कि युवा नेता मासूम चौधरी के पिता रहमत अली उमरा के लिए मदीना शरीफ रवाना हो रहे हैं। इसी सिलसिले में डॉ. यूनुस चौधरी उनके आवास पर पहुंचे और रहमत अली से मुलाकात कर उनकी उमरा यात्रा के लिए नेक ख्वाहिशात पेश कीं।
डॉ. यूनुस चौधरी ने रहमत अली से गुजारिश की कि वह मदीना शरीफ पहुंचकर वहां अपनी ओर से सलाम पेश करें और उत्तराखंड की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली तथा अवाम की बेहतरी के लिए खास तौर पर दुआ करें। उन्होंने कहा कि मुल्क और प्रदेश में भाईचारा, आपसी मोहब्बत और अमन कायम रहे, यही सभी की ख्वाहिश होनी चाहिए।
इस मौके पर ग्रामीणों ने डॉ. यूनुस चौधरी के परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के जरिए वह समाज के जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ताहिर चौधरी, रिजवान चौधरी, फारुख चौधरी, आसिफ चौधरी, मासूम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने फूलमालाओं से डॉ. यूनुस चौधरी का स्वागत करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की दुआ की।