रूद्रपुर, 18 अप्रैल 2026। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल की 23 सदस्यीय टीम को आज रूद्रपुर से विधिवत रवाना किया गया। जिला जू-जित्सु एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर टीम को भोपाल के लिए प्रस्थान कराया।
यह प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल 2026 तक भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।
उन्होंने टीम के कोच ऋषि पाल भारती की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं कोच ऋषि पाल भारती ने जानकारी दी कि टीम में 13 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
महिला वर्ग में शिवानी, कौशल्या गुप्ता, लोरी, खुशबू जोशी, साक्षी जोशी, श्रीपर्णा जोशी, पायल मेहता, मीनाक्षी पंत, काव्य आर्या, आरती मेहरा, सोनम, आकृति और कटाक्षा शामिल हैं। पुरुष वर्ग में क्षितिज सिंह, शशांक बोरा, रुद्राक्ष नेगी, विशाल मेहता, रोहित, विक्की मुखिया, गौतम, हर्ष कुमार, सुमित मेहता और हैप्पी सिंह टीम का हिस्सा हैं। टीम के साथ कोच/मैनेजर के रूप में हितेन मेहता भी मौजूद रहेंगे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों से आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपेक्षा की।
वहीं, जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।
इस मौके पर जिला जू-जित्सु एसोसिएशन एवं विश्वविद्यालय परिवार के उपाध्यक्ष जॉनी हिराम तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, शोभा तिग्गा, मुकेश यादव, हिमा भट्ट, कृष्ण साना, कृष्ण चौहान, नरेंद्र सिंह, वसीम खान, गंगा मेहरा, गुलशन कुमार, सतीश जोशी एवं डीएसओ जानकी कार्की सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई है और प्रदेश को उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
