Oplus_16908288
किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपी ट्रक चालक बताए गए हैं और उनके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं पाया गया है।
सार्वजनिक स्थान पर बस चालक के साथ मारपीट का आरोप, तीनों आरोपी ट्रक चालक; तहरीर मिलने पर अलग से मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय रोडवेज बस में कई यात्री सवार थे, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी कारण बस चालक ने मौके पर पुलिस को तहरीर नहीं दी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलभट्टा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के आरोप में तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि यदि रोडवेज बस चालक की ओर से घटना के संबंध में तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पृथक से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 23 वर्ष।
- सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 24 वर्ष।
- रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा, उम्र 27 वर्ष।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
