oplus_0
रुद्रपुर, 24 अगस्त 2026 सामिया लेक सिटी स्थित संगम टावर में श्री पंचदेव मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद रविवार को मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के चरणों में माथा टेककर मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

विधायक शिव अरोड़ा के मंदिर पहुंचने पर श्री पंचदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और एसआरएस इंफ्राटेक के प्रबंधक सगीर खान सहित समिति के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

बताया गया कि श्री पंचदेव मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक शिव अरोड़ा ने पूर्व में अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। स्वीकृत धनराशि से मंदिर समिति द्वारा मंदिर में आवश्यक निर्माण कार्य के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद विधिवत रूप से मंदिर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि श्री पंचदेव मंदिर समिति की ओर से मंदिर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए उनसे अनुरोध किया गया था। उन्होंने समिति से कार्य कराने का वादा किया था, जिसके तहत विधायक निधि से पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए। अब कार्य पूरा होने पर मंदिर का लोकार्पण किया गया है।
विधायक ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से अभी कुछ कार्य शेष बताए गए हैं। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए उन्होंने अतिरिक्त तीन लाख रुपये की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी तीन लाख रुपये और उपलब्ध कराने की बात कही।

वहीं, श्री पंचदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विधायक शिव अरोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि विधायक निधि से मिली पांच लाख रुपये की धनराशि से मंदिर में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में अभी कुछ और विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके लिए विधायक से सहयोग मांगा गया है। विधायक ने तीन लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाने का आश्वासन दिया है।
मंदिर के लोकार्पण के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान पंचदेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने कहा कि श्री पंचदेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और इसके विकास एवं सौंदर्यीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण मिलेगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
