Oplus_16908288
काशीपुर। 16 मई 2026 धार्मिक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक बाबा श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला की 27वीं 28 दिवसीय पावन डोला रथयात्रा के अवसर पर काशीपुर में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज, श्यामपुरम, बाजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान में श्रद्धालुओं के लिए दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम 17 मई 2026 को सायं 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला की डोला रथयात्रा के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज के प्रबंधक अर्पित मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, भाईचारे और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम भी है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
